aajtaktimes

निर्मल हृदय सेवा संस्थान ने किया पौधरोपण


जौनपुर। निर्मल हृदय सेवा संस्थान द्वारा मछलीशहर क्षेत्र के पंवारा के राजकीय प्राइमरी पाठशाला बनकट व मड़वा के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस कम्युनिटी के सलाहकार एवं धर्मार्थ ट्रस्ट के सक्रिय विवेक त्रिपाठी ने कहा कि आज दूषित पर्यावरण को शुद्ध वायु के लिये पौधरोपण आवश्यक है। हमारे जीवन के लिये 3 ही चीज महत्वपूर्ण है। वह प्रकाश, जल एवं वायु है। इसमें सबसे विशिष्ट वायु है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया जायेगा। जहां भी खाली स्थान मिलेगा, वहां पर पर्यावरण के विकास हेतु ट्रस्ट तटस्थ रहेगा। इस अवसर पर अनुपम तिवारी, राहुल पाण्डेय, सुनील मौर्य, फेवान यादव, सोनू त्रिपाठी, अंकुश आदि मौजूद रहे।

Related

UP 8935073442857136806

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item