aajtaktimes

श्रद्धा व भक्ति से पूजे गये महाराज गोवर्धन


जौनपुर। ज्योति पर्व दीपावली के दूसरे दिन यानी सोमवार को गोवर्धन महाराज की विधि-विधान पूजा की गयी जिसके बाबत घर-घर गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर लोगों ने विधिवत पूजा की। साथ ही मंदिरों में भी गोवर्धन की आकृति बनायी गयी जहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा करके मनौती मांगी। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। मान्यता है कि दीपावली की पड़वा पर गोवर्धन महाराज की पूजा की परम्परा है। इसी परम्परा के तहत गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति को बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसी मान्यता के चलते सोमवार को महिलाओं ने सौत्ती की पूजा की। तदुपरान्त घरों में पहुंचकर गाय के गोबर से आंगन में गोवर्धन महाराज की आकृति को बनायी गयी। महिलाओं ने विधि-विधानपूर्वक गोवर्धन महाराज की पूजा की। इसके साथ ही घर के सभी सदस्यों ने आकृति की परिक्रमा लगायी जिसके बाद लोगों ने मनौती भी मांगी।

Related

UP 7968569755989613186

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item