aajtaktimes

व्यापारियों ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध


जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया। व्यापारियों का यह विरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 500 व 1000 के नोट को अमान्य करने के लिये किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि हम सभी लोग मोदी सरकार के काले धन के मुद्दे पर समर्थन करते हैं परन्तु वहीं दूसरी तरफ केन्द्र सरकार ने आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज करते हुये इस तुगलकी फरमान को जनता पर थोपने का काम किया है। नगर अध्यक्ष अनवारुल हक व युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि केन्द्र की यह जुमलेबाज सरकार लोकसभा के आम चुनाव में काले धन को हिन्दुस्तान में लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, वह तो नहीं पूरा कर पायी लेकिन दूसरी तरफ यह तानाशाही फैसला सुनाकर आम आदमी को परेशानी में डालने का काम किया है। इसके अलावा जिला महामंत्री अशोक साहू, नगर महामंत्री संजय केडिया सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस व व्यापारी नेताओं में झड़प हुई जिसके बाद दर्जनों व्यापारी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव, संतोष जायसवाल, राजू जायसवाल, पप्पू हरलालका, अमर बहादुर सेठ, राजेश यादव, जावेद सिद्दीकी, कमालुदीन अंसारी, जिशान खान, धर्मेन्द्र अग्रहरि, विजय केडिया, रितेश साहू, प्रिन्स शाह, निर्भय केडिया, शहजादे खां, दाऊ जी, प्रवीण शाह, विनोद उमर, रुस्तम, अमन, अमित जायसवाल, योगेश साहू, इरफान मंसूरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Related

UP 195129214604080499

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item