aajtaktimes

स्वच्छ गोमती अभियान करेगा सद्भावना समारोह


जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान की बैठक रासमण्डल स्थित कार्यालय पर हुई जहां देव दीपावली पर अभियान द्वारा नगर के सद्भावना पुल के उत्तरी छोर पर स्थित गोमती नदी के तट पर सद्भावना समारोह कार्यक्रम सुनिश्चित है। इस मौके पर अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि उक्त समारोह में अभियान की ओर से 51 सौ दीप जलाकर उरी में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। उक्त कार्यक्रम में सभी धर्मों व सर्वसमाज के लोग भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री विकास शर्मा, संयोजक डा. राजवीर सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, बृजेश मौर्या, विशाल अग्रहरि, पियूष चतुर्वेदी, मोहनीश शुक्ल, अंकित गुप्ता, ओंकार मौर्य, रामानन्द के अलावा तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 2306418932172980770

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item