aajtaktimes

ट्यूबवेल टेक्निकल एसोसिएशन का धरना स्थगित


जौनपुर। ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की 11 सूत्रीय मांगों पर चल रहे 7 से 9 नवम्बर तक धरने में 8 नवम्बर को प्रमुख सचिव सिंचाई एवं प्रमुख अभियन्ता सिंचाई उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रतिनिधिमण्डल से हुई वार्ता में उपरोक्त मांगों पर सहमति हो जाने पर धरने को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश सचिव रजनेश माथूर से वार्ता करते हुये जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उपरोक्त धरने को 15 दिसम्बर तक स्थगित किया गया है। समस्त तकनीकी कर्मचारी अपने कार्य पर 9 नवम्बर से वापस आ गये है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में सन्तोष श्रीवास्तव, राम आसरे, विजय मौर्य, सन्दीप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, मिथलेश कुमार, बृजेश कुमार, ओमकार नाथ आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।

Related

UP 5684414126981146924

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item