दिव्यांग शिविर के लिये तैनात अधिकारियों को डीएम ने दिया निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_81.html
जौनपुर। जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि तिलकधारी महाविद्यालय के मैदान में विशाल दिव्यांग शिविर का प्रातः 10 बजे से आयोजित है जिसमें जनपद के दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया जायेगा। दिव्यांगों को पण्डाल में बैठने हेतु 3 ब्लाक बनाये गये हैं जिसमें जनपद से आने वाले दिव्यांगों को बैठने की विकास खण्डवार अलग व्यवस्था की गयी है। पण्डाल के प्रत्येक ब्लाक में शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु एक-एक मजिस्टेªट तथा उनके सहायतार्थ एक सहायक मजिस्टेªट तैनात किया है जो अपने ब्लाक में आने-जाने वाले दिव्यंागों को निर्धारित स्थान पर बैठाने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु उत्तरदायी होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लाक ए के विकास खण्ड जौनपुर शहर, धर्मापुर, बक्शा, करंजाकला, सिकरारा एवं सिरकोनी वाले पूर्वी द्वार से अपने साधन से आयेंगे। ब्लाक बी उत्तरी द्धार द्वितीय जो जलालपुर, मुफ्तीगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं, केराकत, रामनगर वाले आयेंगे तथा वापसी में ब्लाक बी वालों के लिये बीआरपी कालेज से बस की व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार ब्लाक सी द्वार प्रथम वाले मछलीशहर, डोभी, रामपुर, महराजगंज, सुजानगंज, बरसठी, सुइथाकला, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, खुटहन वाले के लिये आने की व्यवस्था की गयी है तथा इन विकास खण्ड वालों के लिये उत्तरी द्वार प्रथम से ही बस की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने सभी तैनात अधिकारियों को 8 बजे तक आने का निर्देश दिया है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को कहा कि 11 बजे तक दिव्यांगों को बैठने की सूचना दें। डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने बताया कि एनसीसी कैडेट इस कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगे। अपर आरक्षी अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, रामसिंह, सीएमओ डा. रविन्द्र कुमार, सिटी मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, एलिम्को के महाप्रबन्धक पूर्व कर्नल पीके दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

