डेंगू के 7 नए मरीज कंफर्म, आंकड़ा पहुंचा 814 पर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/7-814.html

चंडीगढ़ हैल्थ विभाग द्वारा बुधवार को 7 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही शहर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 814 पर पहुंच गया है। विभाग ने डेंगू के साथ ही 5 नए चिकनगुनिया के मरीज भी कंफर्म किए गए है।
शहर में चिकनगुनिया के कुल मरीजों की सं या 223 हो गई है।इन मरीजों में 45 बाहरी राज्यों, 53 गलत पते वाले व 125 मरीज चंडीगढ़ के हैं। एंटी मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए ड्राइव अब जारी है। बुधवार को इस ड्राइव के तहत कुल 6052 घर चैक किए गए।
इसके साथ 1812 कूलर्स व 8003 कंटेनर्स भी जांचे गए, जिसमें से 9 कंटेनर्स में से डेंगू का लारवा मिला है। 4875 ऑवर हैड टैंक्स की चैकिंग के दौरान 4 पॉजिटिव पाए गए। टीम ने लापरवाही के लिए 2 लोगों को नोटिस दिया व इसके साथ ही 137 लार्ज वॉटर बॉडीका भी चैक की गई।
