बाराबंकी हाइवे पर LPG का टैंकर पलटा, इलाकों में जारी किया गया अलर्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/lpg.html

बाराबंकी: लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर मोहम्मद्पुर चौकी के पास बड़ा हादसा देखने को मिला यहां इंडेंन गैस का एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया है। सूचना के अनुसार बोलेरो और सफारी के टक्कर के बाद बचाने में टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद भीषण गैस रिसाव होने लगा। सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने मौके पर इस रास्ते से गुजरने वालों को रोक दिया है। इससे भीषण जाम लग गया है। साथ में ही लोगों को ज्वलनशील पदार्थ न जलाने के लिए आदेश दिया है। आस-पास के इलाकों को अलर्ट कर दिया है। मौके पर दमकल की कई गाडिय़ों को लगाया गया है। हाइवे को पूरी तरह से रोक दिया गया है। आसपास के होटल और दुकाने बंद करा दी गई है। कई किमी दूर तक घरों में चुल्हे बुझाने का हुक्म जारी किया गया है।
