
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की स्थापना वर्ष 1887 में सभी जातियों को मिलाकर इस उद्देश्य से की गयी थी कि देश को अंग्रेजों से मुक्त कराया जा सके लेकिन कालान्तर में यह सिर्फ कायस्थांे की संस्था बनकर रही। कायस्थ महासभा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है परन्तु आज आज हम विलुप्त होने के कगार पर हैं। उक्त विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजन व सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय महासचिव निर्मल शंकर श्रीवास्तव ने कही। विशिष्ट अतिथि महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष नीरा सिन्हा वर्षा ने कहा कि कायस्थ का अर्थ काया व अस्थि है। इससे बना हर मनुष्य कायस्थ है। चाहे वह क्षत्रिय हो, ब्राह्मण हो, वैश्य हो या शुद्र हो। वर्ण व्यवस्था की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि हम 4 वर्णों में नहीं हैं, अपितु हमारा अलग 5वां स्थान है, इसलिये हमें राजनीति में भी 5वां स्थान चाहिये। विशिष्ट अतिथि संतोष श्रीवास्तव सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी कमी यह है कि हम अपनों से दूर हो गये। अपनांे से दूर कोई सुखी नहीं रह सकता है। हमें एक-दूसरे से जुड़ना होगा। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के बाद सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी संतोष श्रीवास्तव, पत्रकार जय आनन्द, पत्रकार विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, अवकाशप्राप्त शिक्षक, शिवपूजन अस्थाना, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, कवि जनार्दन अस्थाना, समाजसेवी संदीप अस्थाना, एडीजीसी क्रिमिनल संजय श्रीवास्तव, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सागर सिन्हा सहित कायस्थ समाज के उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड या विवि परीक्षा मंे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये हैं। साथ ही पूविवि से बीटेक (आईटी) में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली रिद्धिमा नन्द श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् चित्रगुप्त आरती गायक पंकज सिन्हा व शैली गगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव ने किया तो आभार जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने ज्ञापित किया।
इलाहाबाद से आये सांवरिया ग्रुप ने एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर महिला शाखा की प्रदेश उपाध्यक्ष/भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, वंदना अस्थाना, मिलन श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, नमिता श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय आनन्द, सरोज श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, दयाशंकर निगम, अमित निगम, राजन स्वरूप वर्मा, एससी लाल, कार्यक्रम संयोजक श्याम रतन श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया।
बीआरपी इण्टर कालेज एवं मुक्तेश्वर प्रसाद डिग्री कालेज तथा कायस्थ पाठशाला सोसाइटी संस्थाओं का संयुक्त रूप से श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव बीआरपी इण्टर कालेज के नवनिर्मित मुक्तेश्वर प्रसाद सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान श्री चित्रगुप्त महाराज एवं मां सरस्वती तथा बाबू मुक्तेश्वर प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अरूण मिश्र की देख-रेख में सम्पन्न हुये पूजा के अन्त में श्री चित्रगुप्त का कैलेण्डर, लेखनी कलम, चित्रगुप्त आधारित पुस्तिका एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक प्रेम शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, रमेन्द्र नाथ, नागेन्द्र प्रसाद, डा. शोभित श्रीवास्तव, सुबाष मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, आनन्द शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, सतीश वर्मा, अजय, जितेन्द्र, मनोज, पंकज, अनिल श्रीवास्तव, प्रकाश, अक्षत, अनमोल, मेधा, मोहन शंकर श्रीवास्तव के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।