aajtaktimes

सफाईकर्मियों के भरोसे चल रहा मछलीशहर ब्लाक

जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड मछलीशहर के क्षेत्रीय लोगों ने खण्ड विकास अधिकारी पर आरोप लगाते हुये कहा कि उनका दर्शन रोज नहीं हो पाता है। कभी-कभार उनका आगमन होता है तो 2 या 3 घण्टे में उनकी वापसी भी हो जाती है। ऐसे में एडीओ पंचायत अकेले क्या करेंगे। क्षेत्रीय लोगों सहित दिव्यांगों की समस्याओं को सुनने के लिये कोई भी अधिकारी जिम्मेदार नहीं है। अमारा गांव निवासी दिव्यांग रामचन्द्र, सीताराम, जगदीश सहित अन्य लोगों का कहना है कि उन्हें तहसील से पर्ची लिखकर दिव्यांग रजिस्ट्रेशन कागजात के साथ यहां भेजा गया कि ब्लाक पर जाकर अपना अपना दिव्यांग उपकरण प्राप्त करें लेकिन यहां आने के बाद उनकी फरियाद कोई अधिकारी सुना ही नहीं। बीडीओ साहब की उपस्थिति नहीं थी जिसके चलते वे इधर-उधर ब्लाक परिसर में भटकने के बाद निराश होकर वापस घर चले गये।


Related

UP 4700704402755449235

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item