इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर से नगर में मचा हड़कंप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_167.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में इनकम टैक्स की छापेमारी पड़ने की अफवाह से नगर के व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। नगर छोटे-बड़े सभी व्यापारी दुकान बंद करके सड़कों पर आ गये। नगर में कुछ समय के लिये सन्नाटा पसरा रहा। देखा गया कि नगर के पुरानी बाजार, मंगल बाजार, सराय सहित सर्राफा बाजार में किसी ने अफवाह उड़ा दी कि इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम आ गयी है। छापेमारी पड़ने की खबर सुनते ही नगर के सर्राफा, थोक, किराना व्यवसायी सहित अन्य लोगों ने फटाफट दुकानों के शटर गिरा दिये। सभी एक-दूसरे से मिलकर, मोबाइल से नगर में इनकम टैक्स अधिकारियों के छापेमारी की जानकारी लेने लगे। लोग अधिकारियों की टोह लेते हुये नजर आये।

