aajtaktimes

पैसा जमा करने के लिये बैंकों में लगी लम्बी कतार

जौनपुर। 5 सौ और 1 हजार रूपये के नोट बंद होने से अपना ही पैसा जमा करने के लिये बैंकों में लम्बी कतारें लग गयीं। कतार में लगे लोग कह रहे हैं कि सरकार ने केवल आदेश देकर अपने हाथ खड़़े कर लिये हैं जबकि बैंकों में पैसे नहीं पहंुच पा रहे हैं। रूपये बदलने के लिये बैंक परिसर भर जाने से मैनेजर के आदेशानुसार बैंक का गेट बंद कर दिया जा रहा है। ऐसे में रूपये जमा करने के लिये लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बाजारों में चेंज नहीं मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो बैंकों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लम्बी कतारों में खड़े रहते हैं। पैसा न मिलने पर निराश होकर वापस घर चले जाते हैं। लोगांे को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


Related

UP 3469413872065745731

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item