aajtaktimes

नरायनपुर को नगर पलिका परिषद घोषित किये जाने की उठी माँग


मोहम्मद वसी
ममिर्जापुर । मिर्जापुर सेवा समिति के  तत्वाधान मे पटेल त्रिमोहानी नरायनपुर के पास तीन सूत्रीय मांगो को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया | उपस्थित ग्रामीणो ने रैपुरिया गंगा घाट पर पीपा पुल स्थापित किये जाने ,तथा जनसंख्या के हिसाब से  नरायनपुर को नगर पालिका घोषित किये जाने तथा नरायनपुर के ब्लाक चुनार में स्थित कार्यालय को नरायनपुर मे स्थानान्तरित किये जाने का  मॉग किया ।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लाक अध्यक्ष विजय प्रजापति  ने कहा कि  रामनगर वाराणसी मे पक्के पुल के निर्माण के बाद वहा लगा पीपा का पुल खाली हो जाने के बाद उसे नरायनपुर गंगा घाट पर लगा दिये जाने से हजारो ग्रामीण किसान छोटे ब्यापारियो को लगभग सत्रह किलोमीटर का कम यात्रा करना पड़ेगा जिससे आर्थिक बचत के साथ साथ  समय का भी बचत होगा । तथा धूल व जाम से छुटकारा मिल जायेगा ।
दुसरे मांगो  के तहत ब्लाक नरायनपुर का कार्यालय चुनार मे संचालित किया जा रहा है । जिस से ग्रामीणो को बीस किलोमीटर की यात्रा करके ब्लाक मुख्यालय  पर जान पड़ता है । नरायनपुर मे मुख्यालय स्थापित हो जाने से गाव का विकास होने  के साथ  ग्रामीण सरकारी योजनाओ का लाभ सहजता से ले पायेगे ।
तीसरी मांग के तहत नरायनपुर क्षेत्र की बड़ी आबादी के हिसाब से विकास नही हो पा रहा है । क्षेत्र मूलभूत समस्यओ से घिरा हुआ है । नगर पालिका बन जाने पर क्षेत्र का विकास होगा। और सारी समस्या धीरे धीरे स्वतः समाप्त हो जायेगी ।
उक्त अवसर पर शमशेर बहादुर सिह , अजय कुमार सिह , धर्मेन्द्र सोनकर , नीरज प्रजापति , वीनू शर्मा , राधैश्याम सिह , दीपक कुमार सहित काफी  संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related

UP 3547626963419685329

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item