राष्ट्रपति ने की मोदी सरकार के‘साहसिक कदम’की सराहना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_58.html

राष्ट्रपति ने लोगों से कहा कि 500 एवं 1000 रुपए से कम के सभी करंसी नोट मान्य हैं। लोग सरकार द्वारा उपलध कराई गए अवसरों का लाभ उठाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला किया और इसके बाद राष्ट्रपति से मुलाकात करके उन्हें सरकार के इस निर्णय से अवगत कराया था।
रात आठ बजे उन्होंने दूरदर्शन पर राष्ट्र के नाम एक विशेष संदेश जारी करके भ्रष्टाचार, काले धन, जाली नोटों, नशीली दवाओं की तस्करी और बेनामी संपत्ति के लेन देन को बंद करने के उद्देश्य से 500 और 1000 रुपए के नोटों को आज मध्य रात्रि से अमान्य घोषित कर दिया। ईमानदार करदाताओं की सुविधा के लिए उन्होंने कई सहूलियतों की घोषणाएं भी की हैं।
