नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बड़े फैसले के बाद देशभर के गलियारों में हलचल मच गई है। नरेंद्र मोदी के बयान के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल ने भी यहां जारी बयान में कहा कि रिर्जव बैंक प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करती है। उर्जित पटेल ने कहा कि अभी 2000 के नोट बाद में 4000 के नोट के आने का ऐलान भी किया। आरबीआई ने कहा कि काले धन में इन नोटों का बड़ा दुरउपयोग हो रहा है।