aajtaktimes

विराट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है इंगलैंड का यह गेंदबाज


नई दिल्ली: टीम इंडिया 9 नंवबर को होने वाली इंगलैंड के खिलाफ टैस्ट सीरीज के लिए राजकोट पहुंच गई है। इसी दौरान दोनों टीमें इस सीरीज को जीतने के लिए तैयारियों में जुटी हुई हैं।

इसी सीरीज में विराट कोहली के लिए इंगलैंड के एक खिलाड़ी खतरनाक साबित हो सकता है, वह है तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन। चाहें एंडरसन राजकोट टैस्ट मैच में  इंग्लैंड की टीम के साथ नहीं होगें लेकिन दूसरे टैस्ट मैच से इंगलैंड की टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

क्रिकेट के इतिहास पर गौर करें तो एंडरसन अपनी तेज गेंदबाजी से कोहली को सबसे ज्यादा परेशान कर चुके है। टैस्ट क्रिकेट में वह कोहली को 5 दफा आउट किया है तो वनडे में कोहली को 2 बार आउट कर चुके हैं। साल 2012 के सीरीज में भी इन्होंने भारत के खिलाफ टैस्ट सीरीज में 12 विकेट चटकाए थे। एशिया में एंडरसन ने कुल 17 टेस्ट मैच में 55 विकेट चटकाए हैं।

Related

UP 5608078057649538581

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item