aajtaktimes

या हुसैन या हुसैन , अंजुमन जाफरिया की आल इण्डिया शब्बेदारी संपन्न



जौनपुर । शिराजेहिंद की गंगा जमुनी तहजीब को अपने दामन में समेटे और हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतिक अंजुमन जाफरिया के तत्वाधान में कर्बला के प्यासे शहीदों की याद में शनिवार की रात से शुरू कदीम तरही शब्बेदारी स्थानीय कल्लू मरहूम के इमामबाड़े में रविवार को संपन हुयी । शब्बेदारी में देश विदेश से आये हुए सोगवारो ने लगातार मातम कर आंसुओ का नजराना इमाम हुसैन को पेश कर फफक फफक कर रोते रहे । मुजफ्फर नगर से आये देश के माने जाने नौहा खा मुसय्यब ने नौहा दिल मातमे सरवर में सभाला नहीं जाता पढ़ा तो वहा उपस्थित इमाम हुसैन के मातमदारो की आँखों से आंसुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। इस आल इंडिया शब्बेदारी में जहा दर्जनों मुस्लिम अन्जुमनो ने मातम किया वही सभी वर्ग के शायरों ने बारगाहे इमाम में कलाम पेश कर देश की एकता अखंडता की डोर को मजबूत कर दिया । शब्बेदारी की मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना शमशाद अली जाफरी ने कहा की इस्लाम धर्म के पर्वर्तक हजरत मोहम्मद साहेब के नवासे इमाम हुसैन ने जो कर्बला में शहादत दी है । उसकी आज तक कही कोई मिसाल नहीं है । उन्होंने कहा की शिया मुसलमानों के जन्म का मकसद ही इमाम हुसैन की शहादत पर आंसू बहाना है । क्यों की शिया वर्ग के लोग इमाम हुसैन की माँ फातिमा जहेरा की तमन्ना है । मजलिस की सोज्खानी समर रजा वा अफरोज रजा ने किया । अहमद निसार, शोला जौनपुरी , सबीर आजमी , नातिक गाजीपुरी , तनवीर जौनपुरी , शकील बनारसी आदि प्रमुख शायरों ने शब्बेदारी की तरह पे अपना पुख्ता कलम पेश किया , प्रदेश के कई जनपदों से आयी अन्जुमनो में मुख्या रूप से मुहाफ़िज़े अज़ा कदीम इलाहाबाद , यादगारे हुसैनी मुज़फ्फर नगर  , आबिदिया बनारस ,  सज्जादिया नगपुर जलालपुर , शहीदिया मऊ , मासुमिया फैज़ाबाद , गुंचए नासिरुल अज़ा बड़ागांव ने नौहा वा मातम किया , शब्बेदारी की अंतिम तकरीर को मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने खिताब करते हुए कर्बला के दिल्सोज मंजर को ऐसा दर्शाया तो चारो ओर से लोग चीख पुकार करने लगे । जिसके बाद शबीह अलम वा ताबूत निकला अंत में अंजुमन जाफरिया के अध्यक्ष एवं शिया कालेज के प्रबंधक नवाब नजमुल हसन नजमी व महासचिव वसीम हैदर ने शब्बेदारी में भाग लेने वाली सभी मातमी अन्जुमनो वा अजदारो का शुक्रिया अदा किया । इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेहदी , युवा नेता वजीर हसन अल्लन , बसपा नेता मोहम्मद हसन तनवीर , मिर्ज़ा जावेद सुल्तान , अफसर हुसैन अनमोल , अजीज हैदर हेलाल , डॉ राहिल , बशीर खा , मीनू , बिका , मोनू , ताबिश जैदी , एस एम् जैदी , हसींन असगर जैदी , हसनैन कमर दीपू के साथ भारी संख्या में महिलाये पुरुष वा बच्चे मौजूद रहे ।

Related

UP 3168061690968981251

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item