पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_32.html

पेट्रोल के दाम 01 सितंबर से अब तक लगातार छठी बार बढ़ाये गए हैं। इसमें डीलरों का कमीशन बढ़ाए जाने के कारण 05 अक्टूबर को हुई बढ़ोतरी भी शामिल है। इसी प्रकार डीजल के दाम 01 अक्टूबर से लगातार तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने बताया कि आज आधी रात से दिल्ली में पेट्रोल 66.45 रुपये की जगह 67.62 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 55.38 रुपये प्रति लीटर की जगह 56.41 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
