aajtaktimes

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मातहतों को मिले निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में राजस्व कार्यों की न्यायालयवार वादों, मत्स्य पालन पट्टा, आवास आवंटन, कृषि पट्टा किसान बीमा दुर्घटना, आम आदमी किसान बीमा योजना, राजस्व वसूली, बडे़ बकायेदारों से वसूली के निस्तारण एवं शासन द्वारा शत-प्रतिशत कार्यों के निस्तारण की समीक्षा हुई। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से कहा कि सभी कर्मचारियों के सभी प्रकार के देयकों का भुगतान समय से किया जाय। उन्होंने तहसील दिवस की शिकायतों, आनलाइन शिकायत को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों से मतदाता पुनरीक्षण कार्य के फार्म 6, 7 व 8 की प्रगति की विधानसभावार एवं तहसीलवार समीक्षा किया तथा सभी को 8 नवम्बर तक मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को हर हालत में शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निलम्बित कोटे की दुकान का आवंटन करने व आपदा राहत में आनलाइन फीडिंग करने एवं तहसीलों में आपदा के 93 करोड़ रूपये खाते में रखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल वितरण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, रामसिंह, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, ज्वाइण्ट मजिस्टेªट मछलीशहर सतेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर आरके पटेल, केराकत सहदेव मिश्र, बदलापुर ममता मालवीय, शाहगंज जयराम मौर्य, डीएसओ आरके तिवारी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related

UP 3025291275224575599

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item