जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा हुई जहां स्टाम्प 112 प्रतिशत एवं विद्युत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है तथा अन्य विभाग यथा- व्यापार कर, आबकारी, परिवहन विभाग, मनोरंजन, वन विभाग को हर हालत में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। लक्ष्य न प्राप्त करने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि 3 दिन में कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध करायें तथा हर हालत में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने नगर पालिका जौनपुर में अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला व मुंगराबादशाहपुर में धर्मराज द्वारा 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। साथ ही अन्य को लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिये गये। मण्डी परिषद, खाद्य एवं रसद, श्रम को भी लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी को निर्देशित किया कि देशी मदिरा के बड़ी शीशी में ही मंगाकर आपूर्ति करायी जाय। इस अवसर पर डीएसओ आरके तिवारी, एआरटीओ एलबी सिंह, श्रमायुक्त बीएन दुबे, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य उपस्थित रहे।