aajtaktimes

डॉ मेहर अब्बास ऑल इंडिया महासचिव नियुक्त,ख़ुशी की लहर


जौनपुर। जिले के वरिष्ठ ह्मदय रोग विशेषज्ञ डा. मिर्जा मोहम्मद मेहर अब्बास को मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम का ऑल इंडिया महासचिव नियुक्त किया गया है साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मनमोहन राव नलवदे ने दी है। उनकी नियुक्ति से जिले के सम्भ्रांत नागरिकों, डाक्टरों व अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डा. मेहर अब्बास के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। बधाई देने वालों में मेराज अहमद राईनी, फैसल हसन तबरेज, परवेज हसन, आजम जैदी, इश्तेयाक अहमद राइनी, रोहित खान, डा. फैज खान, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, डा. विनोद कुमार, डा. विनोद प्रसाद सिंह, डा. तेज सिंह, डा. डीपी सिंह प्रमुख रहे।

Related

UP 6186034424624467061

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item