रिवाल्वर गिरी, चली गोली, फिर इलाज के दौरान मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_20.html
लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र में उस समय हडक़म्प मच गया जब दुकान पर दाढ़ी बना रहे एक नाई को गोली लग गई और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे ट्रामा में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की माने तो जिसकी रिवाल्वर से नाई को गोली लगी है। वह व्यक्ति 15 वर्षों से उसी नाई के यहां दाढ़ी बनवाता था। आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया तीराहे पर नाई की दुकान चलाने वाला बाबू पुत्र मोहरर्म रविवार शाम करीब तीन बजे सुजानपुरा निवासी राकेश कुमार वर्मा बाबू नाई की दुकान पर दाड़ी बनवा रहे थे। तभी अचानक दाढ़ी बना रहे बाबू के पसलियों में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली जा धंसी जिससे वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे वह पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाबू नाई के दाहिनी तरफ सीने के ऊपर में लगी गोली को निकाल दिया, लेकिन देर शाम नाई की मौत हो गई। मवैया चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि राकेश कुमार मौजूदा समय पर आरटीओ में आरआई के पर पर तैनात है। वह 15 वर्षों से हमेशा अपनी दाढ़ी बाबू नाई से बनवाते है। रविवार को भी वह मवैया स्थित तिवारी होटल के बगल बाबू नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवा रहे थे। तभी अचानक उनकी कमर में लगी लाइसेंसी रिवाल्वर जमीन पर गिर पड़ी और अचानक गोली चल गई। गोली बाबू नाई के दाहिनी तरफ सीने पर जाकर लग गई। जिससे वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा ट्रामा में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। राकेश कुमार के घर पर करीब सात साल पहले डकैती पड़ी थी। जिसे पुलिस ने वर्कआऊट कर लिया था। जिसके बाद वह अपनी सुरक्षा के लिए रिवाल्वर के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा चार-पांच माह पहले ही रिवाल्वर का लाईसेंस प्रदान किया गया था। रविवार को उसी रिवाल्वर से जमीन पर गिरने के बाद बाबू नाई को गोली लग गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

