aajtaktimes

श्री गुरूनानकदेव के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा पर मजिस्ट्रेट तैनात

जौनपुर। जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि श्री गुरूनानकदेव जी का प्रकाशोत्सव (जन्मदिन) व कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 14 नवम्बर को है। श्री गुरूनानकदेव जी के जन्मदिन पर 13 नवम्बर प्रभातफेरी व 14 नवम्बर को शोभायात्रा निकाली जायेगी। गुरू ग्रन्थ साहब की शोभायात्रा (नगर कीर्तन) 14 नवम्बर को सुन्दर गुरूद्धारा ओलन्दगंज से सायं 5 बजे प्रारम्भ होकर शाही पुल, चहारसू चौराहा, हरलालका रोड, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, सुतहट्टी, अटाला मस्जिद, हिन्दी भवन, मानिक चौक होते हुये रासमण्डल गुरूद्धारा पहुंचकर समाप्त होगी। उक्त अवसर पर शांति व विधि व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु 7 मजिस्टेªटों की तैनाती की गयी है। वहीं गोमती नदी के किनारे पिलकिछा घाट पर जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, गोमती नदी के दक्षिण पर अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर, चकबन्दी अधिकारी, सूरज घाट पचहटियां पर डिप्टी कलेक्टर, राजेपुर त्रिमुहानी पर बन्दोबस्त अधिकारी, राजेपुर त्रिमुहानी पर चकबन्दी अधिकारी मजिस्टेªट को तैनात किया गया है। साथ ही उन्होंने आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना को समस्त मेला घाटों सहित अन्य आवश्यक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार को सभी मेला स्थलों पर चिकित्सकों की टीम तैनात करने का निर्देश दिया है। वहीं नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला को मेला क्षेत्र में सफाई, चूना छिड़काव, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था का निर्देश देते हुये उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के मेला स्थलों पर सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। साथ ही नगर मजिस्टेªट, उपजिलाधिकारी सदर, केराकत, बदलापुर एवं शाहगंज अपने तहसील में पड़ने वाले मेला क्षेत्र के प्रभारी होंगे जो अपने स्तर से अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती करके वहां पर उपस्थित रहकर पर्यवेक्षण करेंगे एवं आवश्यक कार्यवाही कराते हुये शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

Related

UP 3256009426340354424

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item