पूविवि में आयोजित हुई स्वच्छता एवं दैनिक जीवन में उपयोगिता विषयक गोष्ठी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_634.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिये स्वच्छता एवं दैनिक जीवन में उपयोगिता विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुये उपकुलसचिव संजीव सिंह ने कहा कि साफ-सफाई पहले नैतिक कर्तव्य था। हम स्वयं के साथ अपने आस-पास का वातावरण शुद्ध रखते थे। आज प्रदूषण के चलते नयी बीमारियां चुनौती दे रही हैं। उपकुलसचिव टीबी सिंह ने अभियान के लिये पहल करने की अपील करते हुये बताया कि परिसर में स्वच्छता अभियान 16 नवम्बर तक चलाया जायेगा जिसकी शुरूआत कुलपति द्वारा 9 नवम्बर से की जा चुकी है। उन्होंने कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल द्वारा प्रति सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करने के संकल्प का स्मरण भी दिलाया। इस दौरान डा. स्वतंत्र कुमार, राम सूरत यादव, राजेश सिंह, डा. राजेश जैन, अनिल श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी, प्रमोद विश्वकर्मा, रजनीकांत त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुप्ता, हरिश्चन्द्र मौर्य सहित अन्य ने अभियान पर विचार व्यक्त किया। गोष्ठी के निर्णायक मण्डल के सदस्य डा. राम नारायण, मदन मोहन भट्ट, विनोद तिवारी रहे। इस अवसर पर एसबी रिजवी, राजेश गुप्ता, विजय जायसवाल, रामनाथ राव, संतोष विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, अरूण शर्मा, रमेश पाल, उमाशंकर सिंह, अनिल सिंह, श्याम श्रीवास्तव, दिलगीर हसन सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

