aajtaktimes

चौकियां धाम में देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन 14 को

जौनपुर। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित है जो 14 नवम्बर दिन सोमवार की शाम 6 बजे होगा। उक्त मौके पर जहां मां शीतला का भव्य श्रृंगार होगा एवं प्रसाद वितरण के साथ भजन संध्या की रसधारा बहेगी। इस दौरान पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध देवी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति सहित अन्य नामचीन कलाकार देवी गीतों से चौकियां धाम को गूंजायमान करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक पत्रकार राजेश साहू ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी हैं। महोत्सव में देवी मन्दिर के पीछे स्थित ऐतिहासिक सरोवर को 21 हजार दीपों से जगमगाया जायेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

Related

UP 1440697475001117717

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item