मैजिक ट्रक से भिड़ी , 10 श्रद्धालु घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/10_19.html
जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर में प्रयाग के
संगम पर मौनी अमावस्या को स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक खड़ी
ट्रक में जाकर घुस गयी इस हादसे में उसपर सवार 10 लोग घायल हो गये। घायलों को
स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के बाद तीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर
दिया गया। अन्य को उपचार के लिए इलाहाबाद रवाना किया गया। सन्त कबीर नगर के कोकिया
गांव के लोग टाटा मैजिक से सोमवार को संगम जा रहे थे। जैसे ही यह वाहन
मुंगरागादशाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा पूर्व से खड़ी ट्रक से उसकी
टक्कर हो गयी । दुर्घटना में 50 वर्षीय ब्रह्मदेव, 40 वर्षीय
सत्सभामा, 41 वर्षीया गोदावरी, 42 वर्षीया कैलाशी देवी, 45
वर्षीय राजकुमार, 42 वर्षीय लालती देवी, 63 वर्षीय
दुर्गादेवी, 55 वर्षीया कुन्ती, 60 वर्षीया
सावित्री घायल हो गयी। स्वास्थ्य ले जाने पर ब्रहमदेव, सत्यभामा तथा
ड्राइवर गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया
गया। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया है।

