aajtaktimes

पतंग काटने में शकील ने मारी बाजी

जौनपुर । राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु मतदाता जागरूकता के तहत पतंग प्रतियोगिता का आयोजन शिया कालेज में किया गया | जिसमे मुख्य अतिथि डी एम् सुहास एल वाई एवं एस पी बबलू कुमार की अध्यक्षता किया । जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, डीपीआरओ एके सिंह, अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला आदि को आयोजक मण्डल द्वारा स्वागत किया गया।  बच्चो द्वारा अतिथियों को पतंग भेट की गयी। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर ने पतंग उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया । डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास ने बताया कि सबसे अधिक एक डोर में 65 पंतग उडाने में र्खुरम प्रथम, रियान ने फैन्सी पंतग उडाने में द्वितीय स्थान, तथा दिनेश ने 32 पतंग उडाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  सबसे अधिक पेंच काटने की प्रतियोगिता में शकील ने प्रथम, मिसम द्वितीय तथा तृतीय स्थान विष्णु ने प्राप्त किया। 

Related

news 7828177859202087093

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item