UP : 9 दबंगों ने 3 सगी बहनों के साथ किया गैंग रेप !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/up-9-3.html
महोबा। महोबा की तीन सगी बहनों ने गांव के 9 दबंगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोपों के मुताबिक शिकायत करने वाली तीनों बहनों की एक बड़ी बहन से एक दबंग ने शादी की थी, बाद में उसने और उसके साथियों ने लड़की की तीन बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ रेप किया।
सूबे की सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावे कर रही हो लेकिन उनके यह दावे खोखले साबित हो रहे है महोबा जिले में अभी एक गैंगरेप के आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे ही थे कि एक और गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है जहां तीन सगी बहनों ने गांव के ही 9 दबंगो पर बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर कानून व्यव्स्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
इन सभी दबंग के यादव जाति के होने के कारण पुलिस के हाथ पैर फूल गए हैं और मामले को संदिग्ध बता डाला। सूबे के मुख्यमंत्री के 2 फरवरी के संभावित दौरे को लेकर पुलिस मामले रफा दफा करने में लगी हुई है।
ये तीनों सगी बहनें एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थीं इनकी आर्थिक स्थिति को देखकर गांव के ही कुछ दबंगो ने एक बहन से जबरन शादी कर ली और उसकी तीन छोटी बहनों को एक महीने से अपने घर में बंधक बना रखा था। पीड़ित बहनों का आरोप है की दवंग राजेंद्र यादव ने अपने कुछ दोस्तों साथ मिलकर हम लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
होश आने पर हमने पुलिस को फोन किया तो उन्होंने हमारे मोबाइल को छीनकर हमारा मुंह दबा लिया, बड़ी मुशिकल से हम लोग उनके चुंगल से भागे तो रास्ते में दबंगो ने हम लोगो की सरेआम पिटाई की और सभी लोग तमाशबीन बने तमाशा देखते रहे लेकिन हमारी किसी ने भी मदद नहीं की।
जब हम अपनी फरियाद लेकर चरखारी कोतवाली पहुंचे तो अंधे कानून के बहरे और गूंगे पहरेदारों ने हमें भगा दिया। फिर हम पुलिस अधीक्षक के पास गए लेकिन वहां भी हम लोगों की नहीं सुनी गई।

