aajtaktimes

पुलिस कानिस्टेबल ने लड़की को किया बलैक मेल,छत से फेका

  
बदायूं। बदायूं में एक बार फिर खाकी वर्दी पर दाग लगा है। नए साल के पहले दिन ही थाना मुसझाग के 2 सिपाहियों पर थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ था। इन दोनों सिपाहियों को डिसमिस किया गया। इस मामले में दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ सहित 5 टीम लगी तब जाकर एक सिपाही को 8 वे दिन और दूसरे को 11 दिन बाद गिरफ्तार किया। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में फिर से पुलिस पर गंभीर आरोप लग गया। कोतवाली उझानी क्षेत्र की एक लड़की ने थाने में तैनात एक सिपाही गौरव पर ब्लैकमेल करने और छत से धक्का देकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
2014 में दो बहनों को रेप के बाद पेड़ से लड़काने का मामला आया। इस मामले में एसएसपी से लेकर प्रभारी डीएम तक स्पेंड हुए थे। नए साल के जश्न बनाने को लेकर खाकी पर दाग लगा था। दो सिपाहियों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप किया। इस मामले में दोनों सिपाहियों को डिसमिस किया गया। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ की 2 दिन पहले फिर खाकी वर्दी पर दाग लग गया। इस मामले में आरोपी सिपाही गौरव टाइटिलर को जान से मारने की धारा 307 में जेल भेज दिया गया।
आरोप है की आरोपी सिपाही गौरव थाना उझानी में बने कमरे में रहता था। आरोपी सिपाही ने पीड़ित लड़की को ब्लैक मेल करने को थाने बुलाया। और वहां बने कमरे से निचे गली में फेंक दिया। लड़की की गम्भीर हालत को देखते हुए बरेली रैफर कर दिया था। इस मामले में लड़की की मां ने अपने दो देवरों पर जान से मारने की एफआईआर कराई थी। लेकिन आज जब लड़की को बरेली में होश आया तब लड़की ने मजिस्ट्रेट और पुलिस को बताया की थाने के कमरे से आरोपी गौरव सिपाही ने फेंका था।

Related

u.p 6605072458022977352

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item