कराची भाग गया दाऊद इब्राहीम !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_627.html
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर
सरकार को ताजा खुफिया रिपोर्ट मिली है। सूत्रों के मुताबिक दाऊद वापस पाकिस्तान के
कराची पहुंच चुका है। कुछ महीने पहले मुंबई बम धमाके का ये गुनहगार अफगानिस्तान
पाकिस्तान सीमा के पास किसी गुप्त ठिकाने पर रह रहा था, लेकिन अब वो वापस कराची लौट आया है। रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल पाकिस्तान
की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई को लग रहा था कि दाऊद के लिए सीमाई इलाका सुरक्षित
नहीं है।
रिपोर्ट में बताया गया था कि सीमा के पास पाक सेना की तालिबान से
लड़ाई चल रही है। इस वजह से उन्हें लगा कि दाऊद यहां सुरक्षित नहीं रहेगा। खबर ये
भी है कि दाऊद अपने परिवार के साथ सऊदी अरब जाना चाहता था। इसके लिए बकायदा उसने
पाकिस्तान की सरकार से चार्टर्ड प्लेन की भी मांग की लेकिन आईएसआई को लगता है कि
भारत और सऊदी अरब के रिश्ते काफी घनिष्ठ हो रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि दोनों देशों
की दोस्ती में दाऊद पकड़ा जाए |
