aajtaktimes

कौशाम्बी में मतदाता जागरूकता के लिए दिलाई गयी शपथ


अशोक केसरवानी

कौशांबी | जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन मे जनपद के  सभी नगर पंचायतो मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन । इस आयोजन मे नगर पंचायतों मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे नगर के सम्मानित लोगो को मतदाता बनने एवं सभी आस पास के लोगो को मतदाता बनाने के साथसाथ मतदान के लिए जागरूक रहने एवं जागरूक करने की शपथ दिलाई गई । आज का दिन मतदाता जागरूकता दिवस के रूप मे मनाया गया । लोगो ने शपथ ली की जागरूक रहेंगे एवं लोगो को भी  जागरूक करेंगे । भरवारी नगर पंचायत मे चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने नगर के लोगो को शपथ दिलाई । पुलिस कार्यालय मे  पुलिस अधीक्षक रत्न कांत पांडे ने सभी पुलिस कर्मियों को भी मतदाता की शपथ दिलाई |

Related

news 4390358857743402064

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item