गाड़ी में खरोंच, भड़के कमिश्नर, की युवक की धुनाई
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_467.html
आगरा। यूपी की ताजनगरी में दिनदहाड़े थाने के सामने नीली बत्ती लगी कार में सवार अधिकारी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए एक युवक को जमकर पीटा। अफसर की दबंगई देख लोगों ने उसे घेर लिया।
मामला थाना नाई की मंडी के थाने के सामने का है। बुलेरो सवार अनिल की गाड़ी से पीएफ कमिश्नर विश्वजीत सागर की गाड़ी में हल्की सी खरोंच लग गई। गाड़ी में लगी खरोंच को देखकर कमिश्नर भड़क उठे और बुलेरो सवार के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। कमिश्नर विश्वजीत सागर ने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर बुलेरो सवार अनिल की जमकर पिटाई की। पिटाई से अनिल का चेहरा बुरी तरह सूज गया।
पद की धौंस में कमिश्नर ने युवक को थाने के सामने ही पीट डाला। कमिश्नर को बेरहमी से युवक को पीटता देख वहां जुटी भीड़ ने कमिश्नर को घेर लिया। कमिश्नर के दवाब में पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया। पुलिस भी मामले को रफा दफा करना चाहती है |

