aajtaktimes

UNIVERSITY का दीक्षान्त समारोह 24 को

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय का अट्ठारहवां दीक्षान्त समारोह आगामी 24 जनवरी  को बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया है।  दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मभूषण डॉ0 वी0 के0 सारस्वत पूर्व महानिदेषक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ एवं सदस्य नीति आयोग भारत सरकार हैं। दीक्षान्त समारोह में कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद सहित समस्त विधायी समितियों के सम्मानित सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 27 वर्षों में शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किया है। दीक्षान्त समारोह के दौरान सत्र 2013-2014 में विभिन्न विशयों के 54 सर्वोच्च अंक धारक विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही 400 षोध विद्यार्थियों को पी-एच.डी. उपाधि एवं एक डी.एससी. उपाधि रसायनषास्त्र में प्रदान की जायेगी। कुलपति प्रो0 पीयूष रंजन अग्रवाल ने गुरूवार को पत्रकारों से बताया कि विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा पोषित शोध परियोजनाओं का परिचालन किया जा रहा है जिसमें यूजीसी, आईसीएसएसआरडीएसटी आदि प्रमुख हैं। विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र में राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया है। खेलकूद के क्षेत्र में इस शैक्षणिक सत्र  में विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिसमें व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के अन्तर्गत 01 स्वर्ण पदक एवं 05 कास्य पदक, अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता क्रिकेट महिला में प्रथम स्थान तथा अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता हॉकी पुरूश मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय हॉकी महिला,खो-खो महिला एवं कबड्डी पुरूष की प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि  नीदरलैण्ड द्वारा आयोजित विश्वकप हाकी पुरूष प्रतियोगिता में ललित उपाध्याय ने भारतीय हाकी टीम मेें प्रतिनिधित्व किया। विश्वविद्यालय आल इण्डिया सर्वे आन हायर एजूकेशन  में प्रतिभागी रहा है। विश्वविद्यालय ने प्रदान की गई उपाधियों के शेोध प्रबन्धों  को शोध गंगा वेबसाइट पर लोड करने हेतु प्रयास शुरू किया है। वर्तमान समय में विश्वविद्यालय छात्रोन्मुखी नीतियों पर अपनी कार्य योजना बना चुका है. जिनमें प्रवेश एवं परीक्षा, शोध- पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप,पाठ्यक्रम नवीनीकरण एवं प्रयोगशालाओं का उच्चीकरण, अभिलेखों का अंकीकरण, वार्षिक शैक्षणिक  कलेण्डर जैसे कार्य हमारी प्राथमिकता में है। इस मौके पर कुल सचिव वीके पाण्डेय, कुलपति के सचिव केएस तोमर आदि मौजूद रहे।

Related

u.p 4192129291200538865

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item