aajtaktimes

DM के ट्रान्सफर का विरोध

जौनपुर। जिलाधिकारी के स्थानांतरण के बाद लोगों द्वारा विरोध के स्वर मुखर होने लगे है। उनका कहना है कि इस स्थानांतरण से शहर के सुन्दरीकरण कार्य प्रभावित होगा तथा अन्य विकास कार्यकार्यो पर भी असर होगा। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी के स्थानांतरण के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण किया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व वकील शामिल रहे। इसके पूर्व अधिवक्ताओं की एक सभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्य मंत्री को प्रस्ताव भेजा जाय कि जिलाधिकारी का स्थानांतरण न किया जाय। उधर शहर के जेसीज चौराहे पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। 

Related

u.p 5749124143502330304

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item