aajtaktimes

अभी कुछ माह और रहें यहां के DM


सुहास एल0वाई0 के स्थानान्त्रण से जिले वासियों में मायूसी

जौनपुर | लायन्स क्लब की मीटिंग संस्थाध्यक्ष के निवास स्थान मोहल्ला अजमेरी में सै0 मो0 मुस्तफा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सुहाल एल0वाई0 जिला अधिकारी जौनपुर के स्थानान्त्रण पर रोष व्यक्त किया गया तथा निर्णय लिया गया कि जौनपुर के विकास को ध्यान में रखते हुए सुहास एल0वाई0 का स्थानान्त्रण निरस्त करने हेतु मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाय और अभी 4-5 माह और सुहास जी जौनपुर के डी0एम0 रहें जिससे यहां का विकास कार्य तीव्र गति से हो सके। क्योंकि इनके चले जाने से यहां का विकास कार्य प्रभावित हो सकता है। सै0 मो0 मुस्तफा ने कहा कि सुहास जी का सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा कार्य रह, विशेष कर शहर को सुन्दर बनाने के लिए किये गये प्रयास और आपकी इमानदारी एवं निष्पक्षभाव से कार्यशैली की ही वजह से सुहास जी जनता के दिलों में बैठ गये और इनके तबादले की खबर से जिले वासियों को गहरा धक्का लगा। और सभी की तमन्ना है कि अभी कुछ माह और ये जौनपुर के डी0एम0 रहें।

पूर्व अध्यक्ष डा0 बी0एस0 उपाध्याय ने कहा कि शहर का स्वरुप सुहास जी ने बहुत बदल दिया और जिस उच्च श्रेणी से उन्होने शहर को सुन्दर बनाने का प्रयास सभी कार्य प्रशंसनीय रहे। इसलिए इनके स्थानान्त्रण से यहां के जन-मानस को आघात पहुंचा है। इसलिए शासन को जौनपुर के जन-मानस की भावना का सम्मान करते हुए सुहास जी का तबादला कुछ माह के लिए निरस्त कर देना चाहिए। बैठक में डा0 अजीत कपूर, डा0 एन0के0 सिन्हा, डा0 एम0एम0 वर्मा, डा0 सौरभ उपाध्याय, डा0 के0के0 श्रीवास्तव, शकील अहमद, राकेश श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, अनिल बैंकर, राधेरमण जयसवाल, सोमेशवर केसरवानी, अमित पाण्डेय, मनोज चतुर्वेदी, रवि श्रीवास्तव, डा0 शिवानन्द अग्रहरी, अशोक मौर्य, अश्वनी बैंकर, राम कुमार, मदन गोपाल आदि लोग उपस्थित

Related

news 6922788189166758615

Post a Comment

  1. DM Sahab ke Transfer se Nagar ke Sundariaran par Prabhaow Padega.Isliyea Unhe Kisi bhi Tarah Wapis Lana hi hai........

    ReplyDelete

emo-but-icon

Recent

Comments

item