मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_40.html
जौनपुर। जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के
सरायबीका गांव में एक मासूम बालिका के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया और खून से लथफथ
जब वह रोती बीलखती घर पहुंची तो परिजन उसे थाने ले गये और युवक के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कर लिया आरोपी फरार हो गया है। उक्त गांव की आठ वर्षीया मासूम बालिका को कल
देर शाम पड़ोस का रिहाल पुत्र वसीमउल्ला फुसलाकर उसे खेलाने ले गया और उसके साथ
दुष्कर्म किया। कुछ देर बार बच्ची जब रोती हुई घर पहुंची तो परिजन उसे लेकर थाने
पहुंचे जहां रिहान के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी
के लिए हाथ पैर मारना शुरू कर दिया।

