समाज के अन्तिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा जायेगाः राकेश श्रीवास्तव
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_83.html
![]() |
| युवाध्यक्ष संजय अस्थाना व महिलाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव। |
संजय अस्थाना युवा अध्यक्ष व मिलन श्रीवास्तवा महिला अध्यक्ष घोषित
जौनपुर। कायस्थ सदैव समाज में अग्रणी रहे हैं और आगे भी रहेंगे। कायस्थ कुल में अनेकों ऐसे लाल पैदा हुये हैं जो देश को दिशा व दशा देने का कार्य किये हैं। उस कुल में पैदा होने के कारण हमारा यह फर्ज है कि हम देश व समाज के लिये कुछ करें। हमें अपने समाज के अन्तिम व्यक्ति की मुख्य धारा से जोड़ने का पूर्ण प्रयास कायस्थ महासभा करेगी। उक्त बातें राकेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नववर्ष मिलन अवसर पर कही। इस दौरान महासभा की बैठक जोगियापुर स्थित एक होटल में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां महामंत्री सुरेश अस्थाना ने 52 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषणा के अनुसार कार्यकारिणी में सरंक्षक संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, डा. एनके सिन्हा, डा. रजनीश श्रीवास्तव, विजय अस्थाना ‘भइया जी’, आईपीपी रवि श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, उपाध्यक्ष डा. सुनील श्रीवास्तव, अजय आनन्द, सरोज श्रीवास्तव, सुमित प्रकाश श्रीवास्तव, पत्रकार जय आनन्द, वीरेन्द्र श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सह सचिव राजेश श्रीवास्तव, मंत्री दिनेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव एडवोकेट, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव पंकज सिन्हा, मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आय व्यय निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, युवाध्यक्ष संजय अस्थाना, महामंत्री अमित निगम, सुभम श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव, महिला मंत्री सीमा श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य सुनील श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, राजन स्वरूप वर्मा, राजेश अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र अस्थाना, दयाशंकर निगम, मोहित श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, हरेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर सिन्हा, सरद भाष्कर, गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव हैं। इस मौके पर युवाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि कोई भी संस्था, समिति व संगठन तभी अच्छा कार्य कर सकता है जब उसके लिये सभी का सहयोग व समर्थन हो। सहयोग तन, मन, धन अथवा समय किसी रूप में होना चाहिये। जो जिस योग्य हो, सभी अपना सहयोग महासभा को कायस्थ हित में दें। अन्त में जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने घोषणा किया कि 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर असहायों को कम्बल व गरम वस्त्र वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश अस्थाना व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने किया।

