aajtaktimes

स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देंगे कुत्ते

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के आह्वान पर कुत्ते भी स्वच्छ भारत का संदेश देंगे। कैनन क्लब ऑफ इंडिया की ओर से यहां एक फरवरी को आयोजित डॉग शो के दौरान कुत्तों की रैली होगी जिसमें स्वच्छ भारत का संदेश दिया जाएगा। क्लब की प्रदेश इकाई के सचिव वीरेन शर्मा ने बताया कि कुत्तों के हाथ में झाडू तो नहीं होगी, लेकिन वे पूंछ हिलाकर सफाई का संदेश देंगे।
उन्होंने बताया कि इस डॉग शो में करोड़ों रुपये की कीमत के विदेशी नस्ल के डॉग हिस्सा लेंगे। चाइनीज नस्ल की एक कुतिया विशेष रुप से आकर्षण रहेगी जिसे जयपुर के एक कुत्ता प्रेमी ने रुस से 65 लाख रुपये में खरीदा हैं।

Related

desh 6818127952291681836

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item