चैरिटी शो के माध्यम से नेपाल पीड़ितों के लिये भेजा गया 1 लाख रूपया
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/1.html
आज तक टाइम्स
जौनपुर। अराइज इण्डिया फेमिली फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा एक शाम
नेपाल पीड़ितों के नाम “चैरिटी शो” आयोजित
हुआ जहां उद्देश्य गत दिवस नेपाल में आये विनाशकारी भूकम्प में मृतकों को श्रद्धांजलि
के साथ पीड़ितों को आर्थिक सहयोग करना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष
दिनेश टण्डन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व डा. हरेन्द्र सिंह द्वारा
दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया जिसके बाद नेपाल आपदा में मृतकों को जनपद के कलाकार
गुलाब राही, अभिषेक
मयंक, राहुल
पाठक, विवेक
मिश्र, साजन
मिश्र ने अपनी गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दिया। तत्पश्चात् कोरियोग्राफर सलमान शेख
व साथियों ने नेपाल की स्थिति पर नृत्य व अभिनय करके लोगो को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम को डा. हरेन्द्र
सिंह, दिनेश
टण्डन, खुर्शीद
अनवर खां, जय प्रकाश
सिंह कामरेड, भोजपुरी नायिका परी सिंघानिया सहित अन्य वक्ताओं
ने सम्बोधित किया। इस दौरान नेपाल पीड़ितों की सहायता हेतु संस्था द्वारा 1 लाख
रूपये की आर्थिक सहायता उपजिलाधिकारी सदर राकेष पटेल के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत
कोष भेजा गया। साथ ही चैरिटी शो के दौरान उपस्थित लोगों ने पीड़ितों के लिये सहयोग किया
जो 19 मई
को जिलाधिकारी के समक्ष खुलेगा। अन्त में दिनेश टण्डन को इम्तेयाज अहमद, डा.
हरेन्द्र सिंह को पप्पू सिंह, खुर्शीद अनवार खां को विकास शुक्ल, उपजिलाधिकारी
सदर राकेष पटेल को जितेन्द्र यादव और कामरेड जय प्रकाश सिंह को दीपक सिंह ने पौधा भेंट
किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह, सभासद
सतीश त्यागी, इन्द्र नारायण सिंह, सुधांशू
सिंह, विनय
सिंह, मधुकर
तिवारी, प्रियतम
कन्नौजिया, अशोक
रसीला, जिगनेश
मौर्य, चन्द्र
प्रकाश विश्वकर्मा, शनि विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अवनीन्द्र तिवारी व दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

