aajtaktimes

10 लाख रूपये तक की योजना के लिये ऋण उपलब्ध

जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत उत्पादन इकाई एवं सेवा उद्योग के अन्तर्गत कुल 21 इकाइयों का वर्ष 2015-16 हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार/परम्परागत कारीगर जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष तक हो। उक्त योजना के अन्तर्गत अधिकतम 10 लाख रूपये तक का बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाया जायेगा। सामान्य वर्ग को 4 प्रतिशत ब्याज, आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, विकलांग, पिछड़ी जाति को बिना ब्याज के बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकार कराने हेतु आवेदन 5 जून तक कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

Related

news 480555251163987286

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item