पूर्व मंत्री सतईराम की मनायी पुण्य तिथि
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_95.html
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री सतई
राम यादव की प्रथम पुण्य तिथि उनके पैतृक आवास खलसहां में मनायी गयी। इस मौके पर बड़ी
संख्या में सपाजनों ने उन्हे अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि दिया। सर्व प्रथम स्व0 श्री यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सभा को सम्बोधित
करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि आज के दिन सबको संकल्प लेकर सतई
राम यादव के विचारों पर चलते हुए समाज में अच्छी छवि बनाकर पार्टी को मजबूत बनाना है।
उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर
पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, लालचन्द यादव,
ज्वाला प्रसाद यादव, लाल बहादुर यादव, केपी यादव,
बांके लाल शर्मा, पूनत मौर्य, आरिफ हबीब,
संजय सेठ, दीपक जायसवाल, आजम खान, विजय दत्त मौर्य, अनिल कुमार यादव आदि
ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन सपा के जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।