मदरसा इमाम जाफर सादिक में 600 मेघावी हुए सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/600.html
----------------
जौनपुर । सदर इमामबाडा बेगमगंज स्थित जामिया इमाम जाफर सादिक के
सभागार में रविवार को आयोजित आल इंडिया एजुकेशनल कांफ्रेंस एवं मेघावी छात्र
छात्राओ को पुरूस्कार वितरण समारोह में 600
मेघावियो को सम्मानित किया गया । इदारे बनी हाशिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा
आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध धर्मगुरुओ के साथ साथ कई राजनेताओ ने
शिरकत कर मुल्क की तरक्की के लिए शिक्षा को ज़रूरी बताया ।
सम्मान समारोह में धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा की
शिक्षा और जागरूकता से ही भारत तरक्की कर सकता है । वर्तमान परिवेश में केंद्र एवं
प्रदेश सरकार तालीम को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाये संचालित कर रही है । जो गरीब
तबके के लोग है और शिक्षित होना चाहते है वो इन योजनाओ का लाभ लेकर अपना और समाज
के भविष्य को बेहतर बनाने का काम करे ।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने
कहा की आज दुनिया में वही कौम तरक्की करती है जो शिक्षित होती है इस लिए हमें
चाहिए की अपने - अपने समाज को शिक्षित करे ताकि ये लोग अपने देश का नाम पूरी
दुनिया में रौशन कर सके । उन्होंने कहा की मौजूदा समय में तालीम हासिल करने के लिए
धन की कमी नहीं है । ज़रूरत है केवल समाज को जागरूक करने की । उन्होंने मेघावी
छात्रों को सम्मानित करने के लिए इदारे बनी हाशिम की प्रशंसा की ।
विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के
अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं मोहम्मद हसन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने
कहा की आज अगर समाज शिक्षित होगा तो समाज में व्याप्त कुरूतिया स्वतः ही समाप्त हो
जाएगी । उन्होंने कहा की तालीम याफ्ता कौम ही तरक्की के सोपान पर पहुचती है ।
तालीम हासिल कर देश की सेवा करना मूल मकसद बनाना चाहिए । और जब हमारा समाज शिक्षित
हो जायेगा तो उसको किसी के हाथो की कठपुतली नहीं बनना पड़ेगा । बल्कि खुद अपना
भविष्य बनाने में सक्षम रहेगे । समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सैय्यद अली
शब्बर ने किया ।
कार्यक्रम को मौलाना गुलाम बाकिर खान , शिया
कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , डॉ कमर अब्बास , ख्वाजा
शमशीर हसन , मिर्ज़ा
जावेद सुलतान , नगर
पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन , मोहम्मद मुस्तफा शमशी , हसनैन कमर दीपू , आरिफ
हुसैनी ने भी संबोधित किया । इस मौके पर मौलाना दिलशाद खान , आज़म
जैदी , मौलाना
फजले मुमताज़ , मौलाना
रज़ा अब्बास खान , मौलाना
जाफर हसन खान , मौलाना
बाकिर रज़ा खान आसिफ , मीर बहादुर अली , असगर
हुसैन जैदी , हैदर
हुसैन जैदी . अनवारुल
हसन , अफसर
हुसैन अनमोल , अली
कैसर , मुन्ना
पाण्डेय के साथ भरी संख्या में लोग मौजूद रहे । अंत में बनिए इदारा धर्मगुरु
मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
