aajtaktimes

कौशांबी : अवैध और अज्ञात शवो को ठिकाने लगाने का बना अड्डा !

अशोक केसरवानी

कौशाम्बी । सोमवार को जंगल मे मिला युवती का जला हुआ शव । इसके पूर्व भी महेवाघात पुल की रेलिंग मे मिला था दारोगा की पत्नी का सर कटा हुआ शव  । सोमवार को पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कटरी के जंगल में युवती का जला हुआ शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस अधीक्षक रतन कांत पांडे  व डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पंहुच कर घटना की जांच की । युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरी जंगल में बने भैरम बाबा मंदिर के पास सोमवार की सुबह कुछ लोग दर्शन के लिए गए थे। मंदिर के समीप ही लगभग 25 वर्षीय युवती का जला हुआ शव देखा तो उनके होश उड़ गए।युवती के मुह मे कपड़ा ठूसा हुआ था । युवती पूरी तरह से जाली हुई थी । युवती की रेप के बाद हत्या किए जाने की भी चर्चा ग्रामीणों मे है । ग्रामीणों ने  घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्र सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय  डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गए। खोजी कुत्ते के जरिए सुराग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिनाख्त के लिए पुलिस ने कटरी व आसपास गांव के तमाम लोगों को बुलाया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि हत्या कहीं और की गई है। शिनाख्त मिटाने के लिए जंगल में शव को जलाया गया है।  पोस्टमार्टम के बाद जल्द से जल्द घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item