इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की विलादत पर शिया कालेज में सजी महफ़िल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/blog-post.html
जौनपुर । इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत
मोहम्मद साहेब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के मौके पर नगर
के शिया कालेज में जश्ने विलादत का आयोजन प्रबंधक नजमुल हसन नजमी की अध्यक्षता में
किया गया । जिसमे शिराज़ेहिंद सहित देश के माने जाने शायरों ने इमाम की विलादत पर
कसिदाखानी कर नजराने अकीदत पेश किया । कालेज परिसर में सबील का भव्य आयोजन किया
गया था । लोग इमाम की विलादत पर एक दुसरे को बधाई देकर गले मिलते देखे गए । जश्ने
विलादत की तक़रीर करते हुए शाहेंशाहे खिताबत मौलाना तहजीबुल हसन ने कहा की हज़रत
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इंसानों को प्रतिष्ठा व इज़्ज़त का रास्ता दिखाकर
इतिहास में चमक रहे हैं । इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अत्याचार के मुकाबले में पूरी
इंसानियत को आज़ादी का सबक़ दिया है , उसे इंसानियत कभी भुला नहीं सकती और हर
इंसान इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम से ख़ास लगाव रखता है । इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम वह महान
हस्ती हैं जिन्होंने बहादुरी , न्याय , प्यार , त्याग और बलिदान का जो बेजोड़
उदाहरण पेश किया है वह पूरी इंसानियत के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा की इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का सदाचरण हर इंसान के
लिए आदर्श है चाहे उसका सम्बंध किसी भी धर्म , जाति या समुदाय से हो । इमाम हुसैन
अलैहिस्सलाम ने जो महाआंदोलन किया उसका आधार कुरआन की शिक्षाएं थीं । जिन हस्तियों
ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को पाला पोसा उनमें से हर एक सभी के लिए पूरी तरह से
आदर्श है । पैग़म्बरे इस्लाम पर जब अल्लाह का संदेश उतरता था तो अपने प्यारे नवासे
को भी उससे लाभ पहुंचाते थे । नायाब हल्लौरी , नजीर बाकरी , फखरी मेरठी , सहर
अर्शी , नय्यर जलालपुरी , हेलाल नकवी , शोला जौनपुरी , डॉ अलमदार जौनपुरी , कमर
जौनपुरी , नातिक गाज़ीपुरी , ऋषि बनारसी , शाहीद फिरोज़ाबादी आदि शायरों ने बारगाहे
इमाम में नजराने अकीदत पेश किया | इस मौके पर धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ,
मीना गर्ल्स कालेज के प्रबंधक शमशीर हसन , मिर्ज़ा जफर हसनैन , अब्बास हैदर , हसीन
असगर जैदी , हस्न्ना , मोहम्मद हसन नसीम , ज़रगाम हैदर , अंजुम सईद , अलमदार हुसैन
जैदी के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे | अंत में प्रबंधक नजमुल हसन नजमी ने
आये हुए लोगो का आभार व्यक्त किया |


