aajtaktimes

जौनपुर पत्रकार संघ का स्थापना दिवस मना

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाचार की ताजगी ही उसकी ताकत होती है। आज समाचारों के प्रेषण में सोशल मीडिया एक चुनौती बना हुआ है। वह आज जौनपुर पत्रकार संघ के 11वें स्थापना दिवस समारोह में आयोजित संगोष्ठी में अतिथि पद से बोल रहे थे।
पत्रकारिता चुनौतियां और सीमायें विषय पर कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी श्री अग्रवाल ने कहा समाचार पत्रों की खबरें समाज की दिशा तय करती हैं। आज राजनैतिक आर्थिक एवं सामाजिक प्रतिस्पर्धा में देश की क्या दिशा होगी जिसमें समाचार पत्रों की अहम् भूमिका हैं।
उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों को अपने दायित्व का निर्वहन समाज की बड़ी समस्याओं को लोगों के सामने लाकर उनके समाधान की दिशा देना है। समाचारों का चयन भी समाज के वर्ग के हिसाब से होना चाहिये। यह भी जरुरी हो कि खबरों के शब्द व सार मर्यादित और समाधान की दिशा देने वाला हो।
संगोष्ठी के विशिष्ठ अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र प्रदेश कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता में इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया के साथ सोशल मीडिया ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहा है। यह माध्यम आज सबसे त्वरित एवं लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया में कुछ अमर्यादित टिप्पणियां होती है जिसको रोकना जरुरी है।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह ने कहा कि पत्रकारिता जगत में आज नए माध्यमों ने समाचारों के प्रेषण में त्वरित गति दिया है। समाचारों से हम समाज राजनीति व कला के क्षेत्र को प्रतिबिम्बित करते हैं। इसके लिये यह भी जरुरी है कि समाचार पत्र अपने समाचारों का चयन सजगता से करें ताकि सामाजिक राजनैतिक घटनाओं का प्रेषण सही ढंग से जाय।
इसके पूर्व संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ की प्रगति एवं गठन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। पत्रकार लल्न उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। स्वागत गीत के माध्यम से भोजपुरी गायक रवीन्द्र सिंह ज्योति ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि को पत्रकार राजेन्द्र सिंह एवं विनोद तिवारी ने संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डा. कीर्ति सिंह, पत्रकार शशिमोहन सिंह, लोलारक दूबे एवं विशिष्ठ अतिथि कृपाशंकर सिंह को पत्रकार कपिलदेव मौर्य एवं डा. मनोज वत्स को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
अतिथियों का स्वागत यशवंत सिंह, अखिलेश तिवारी 'अकेला', शम्भूनाथ सिंह, मनोज उपाध्याय, सुशील स्वामी, भारतेन्दु मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, हिमांशु रीवासतव, रवीन्द्र विक्रम सिंह, अब्दुल हक अंसारी, रामदास यादव, जयआनन्द, केदारनाथ सिंह, काली प्रसाद जायसवाल, राजेश उपाध्याय, योगेश श्रीवास्तव, शरद सिंह, सुशील सिंह, शिवाकांत तिवारी, यादवेन्द्र दूबे, मनोज आदि पत्रकारों ने माल्यार्पण करके किया।

Related

UP 3227921513268362450

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item