जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्टग्रुफ के 45 छात्र छात्राओं को दी गयी डिग्री
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/45.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उच्च व तकनीकी शिक्षा के संसदीय सचिव दियो मुखु ने 45 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की डिग्री पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्टग्रुफ आफ इंस्टीटयूशन द्वारा आयोजित समारोह की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत के साथ की गयी। इसके बाद एमबीए विभाग के विभागाध्यक्ष डा तुफैल अहमद ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। अपने सम्बोधन में चेयरमैन जनाब मंजूर गौरी ने सबसे पहले सभी स्नातक डिग्री धारको को शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि संस्थान के टीचर्स ,अन्य स्टाफ और छात्रों की मेहनत के बलबूते ही आज जेआईटी इस मुकाम तक पहुँच पाया है। उन्होंने बताया कि किस तरह 15 साल पहले शुरू हुए इस संस्थान को उन्नति के पथ पर ले जाने ने तमाम बाधाओं को पार किया गया। उन्होंने बताया कि एक समय था जब इस संस्थान में आने से लोग डरते थे लेकिन आज ये यहाँ की शोभा है। उन्होंने कहा कि अभी और कई चुनौतियाँ बाकी है। संस्थान को एक विश्वविद्यालय में तब्दील कराना एक बहुत बडी चुनौती है। उन्होंने कहा कि संस्थान में कम पैसों में उच्च और गुणवत्ता परक शिक्षा दी जा रही है जिसका लाभ सभी छात्रों को लेना चाहिए। ऐसे समय में जब शिक्षा एक व्यवसाय बन गया है जेआईटी एक आशा की किरण बनकर उभरा है। समारोह में देश के तमाम हिस्सो से शिक्षक शोधछात्र और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जंहागीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद अनिसुद्वीन, ख्वाजा हुसैन,हसन कमाल, मो0 सफी सहित संस्थान के शिक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
