aajtaktimes

फारुख अब्दुल्ला के विवादित बयान पर भाजपाईयों ने फूंका पुतला

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के विवादित बयान के चलते भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने शहर के छाया चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने कहा कि हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वाले लोगों को हिन्दुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिये। उसका कोई अधिकार नही बनता है कि वह हिन्दुस्तान की हवा पानी का इस्तेमाल करे। श्री कासिम ने कहा कि ऐसे लोग फिरकापरस्त ताकतों को मजबूत करने में मद्द करते हैं। रहते खाते तो हिन्दुस्तान में  और गुणगान करते हैं पाकिस्तान का। उन्होने बताया कि जम्मू काशमीर का विवादित हिस्सा जहां पर 100 प्रतिशत निवासी अपने आपको हिन्दुस्तान का हिस्सा मानते है और वह लोग फक्र से अपने को हिन्दुस्तानी कहते हैं। अल्पसंख्यक अध्यक्ष ने अब्दुल्ला के विवादित बयान का जिक्र करते हुये कहा कि अब्दुल्ला ने जम्मू काश्मीर के विवादित हिस्से पीओके को पाकिस्तान में मिला देने का मश्वरा दिया था। उन्होने कहा कि जनता को गुमराह कर राज करने का समय खत्म हो गया। फारुख अब्दुल्ला जैसे लोगों ने लुटेरी कांग्रेस के साथ मिलकर देश को बर्बाद करने का काम किया है। आगे कहा कि आज मोदी सरकार देश के दुश्मनो को साम दाम दण्ड भेद से ठीक कर रही है। तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द होना लाजमी है। हिन्दुस्तान में मुसलमान आजाद रहकर अपना धर्म कर्म कर रहा है। राजा कासिम ने कहा कि हम हिन्दुस्तानी कश्मीर हिन्दुस्तान का अगर ऐसे लोग अपनी हरकत से बाज नही आये तो उनके खिलाफ एक आन्दोलन करेगी। इस मौके पर आलोक त्यागी, जुबेर अहमद खां, शफीक खां, मो ताहिर, मो जुबेर, फजल हुसैन, मो जाबिर, मो फारुख, मनीष दीक्षित, पारस राम यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 6370822603092191576

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item