चुनाव हुआ दिलचस्प, महिलाओं ने सम्भाली कमान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_940.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत ढकौली का प्रधानी चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। आखिरी चरण के आखिरी नामांकन में यहां के चौदह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोज विद्रोही की पत्नी सबिता मिश्रा ने लव लश्कर के साथ किया नामांकन। गांव आरक्षण सामान्य महिला होने के चलते चुनाव प्रचार प्रत्याशियों ने परिवार की महिला प्रधान ममता देवी भी चुनाव मैदान में है। लगभग चार हजार की आबादी वाले इस ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशियों की कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ लोग जाति के नाम पर वोट मांग रहे है तो कुछ लोग विकास के दावे करके ग्रामीणो के मुताबिक मनोज विद्रोही की पत्नी सविता मिश्रा, निवर्तमान प्रधान ममता देवी मौर्या, संतोष यादव की माता फूलो देवी व सुशील मिश्रा की पत्नी निरुपमा मिश्रा की कड़ी टक्कर होनी जिसमें भाग्य किसके साथ होगा। यह 12 दिसम्बर को पता चलेगा। 9 दिसम्बर को चौथे चरण में यहां मतदान होगा। हाल फिलहाल मतदाताओं को रिझाने के लिये साम-दाम-दण्ड भेद की बिसातें बिछायी जा रही है।
