aajtaktimes

ADM की गाड़ी से शिक्षक घायल, भर्ती

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर निवासी शिक्षक
आशीष सिंह 32 एडीएम कार्यालय के बाहर निकल रही एडीएम की गाड़ी से घायल हो
गया। हादसे के वक्त एडीएम गाड़ी में मौजूद थे। जिन्होने घायल शिक्षक को
जिला अस्पताल इलाज के लिये भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम
ओबरी स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल में आशीष सिंह शिक्षक के पद पर कार्यरत
है। आज दोपहर लगभग 2 बजे अपने स्कूल से घर जा रहा था। तभी अचानक एडीएम की
गाड़ी से टक्कर लग गयी। जिसके चलते शिक्षक आशीष सिंह बुरी तरह घायल हो
गया। आनन फानन एडीएम ने अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Related

UP 7467088839200926745

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item