aajtaktimes

राजा कासिम ने शाहनवाज का किया जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का गोरखपुर जाते समय सागर इंस्टीट्यूट के पास राजा कासिम के नेतृत्व में सैकड़ों मुसलमानों ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम वर्ग पूरी तरह असुरक्षित है सपा सरकार में अब तक करीब 300 दंगे हो चुके है। जिसमें लाखो मुस्लिम भाई मारे गये। इस कारण 2017 में मुस्लिम एक जुट होकर विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्तासीन करके अपना विकास एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। स्वागत करने वालों में मो0 मुन्ना, जुबेर अहमद खां, फरहाज हुसैन विक्की, ताहिर किदवाई, मो0 जुबेर, रंजीत , मोहन शुक्ला , गुरूदीप सिंह सिद्धू , आलोक सिंह त्यागी , फजल हुसैन , छिदू करपिया , मो0 ताहिर , बच्चे लाल बाल्मीकि , मो0 अनीस , मो0 अजमल , मनु सिंह आदि लोग शामिल थे।

Related

UP 1582630938173597138

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item